फ़रवरी 2, 2026 11:52 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में महिलाओं को ‘शीर्ष पद न देने’ के फैसले का समर्थन किया

बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की महिला इकाई की वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में महिलाओं को शीर्ष पद न देने के फैसले का समर्थन किया है। इन महिला नेताओं ने धार्मिक मान्‍यताओं के आधार पर सिर्फ़ पुरुषों के ही नेतृत्व वाली व्यवस्था को उचित ठहराया है। हालांकि इसकी कड़ी आलोचना हुई है और लोगों का मानना है कि इस तरह की सोच पितृसत्तात्मक मानसिकता और लैंगिक समानता की उपेक्षा को दर्शाती है।