फ़रवरी 5, 2026 10:50 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश में चुनाव प्रचार नाटकीय मोड़ पर, धांधली के आरोप और राजनीतिक बयानबाजी तेज

बांग्लादेश में चुनाव प्रचार प्रतिद्वंद्वी दलों के नेताओं पर धांधली के आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर नाटकीय मोड़ पर आ गया है। मदारीपुर में, अवामी लीग के लगभग 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीएनपी उम्मीदवार, नादिरा अख्तर के लिए खुलेआम प्रचार किया। इनमें से कई अपनी पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगने के बाद से छिप रहे थे। आवामी लीग के नेताओं ने दावा किया है कि वे पूर्व मुख्य सचेतक, नूर-ए-आलम चौधरी लिटन के निर्देशों पर काम कर रहे थे।
 
बीएनपी के संयुक्त महासचिव शाहिद उद्दीन चौधरी अनी ने चुनाव में गड़बड़ियों की साजिश का आरोप लगाते हुए फर्जी मतपत्र छापने की का आरोप लगाया। 
 
इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश के अमीर सैयद मोहम्मद रजाउल करीम ने अमरीकी दूतावास के साथ बैठकों के बीच जमात-ए-इस्लामी के नेताओं पर अपनी पार्टी को चरमपंथी के रूप में पेश करने का आरोप लगाया।
 
इस बीच, जमात-ए-इस्लामी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला