बांग्लादेश में अमरीकी दूतावास ने अगले महीने की 12 तारीख को एक साथ होने वाले संसदीय चुनावों और राष्ट्रीय जनमत संग्रह से पहले, आज एक सुरक्षा परामर्श जारी किया है। परामर्श में, दूतावास ने चेतावनी दी है कि चुनाव अवधि के दौरान राजनीतिक हिंसा या चरमपंथी हमले हो सकते हैं, जिनमें राजनीतिक रैलियों, मतदान केंद्रों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है। दूतावास ने आगाह किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी हिंसा में तब्दील हो सकते हैं। अमरीकी नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह देते हुए, दूतावास ने उनसे प्रदर्शनों से बचने और बड़े जमावड़ों से दूर रहने को कहा है।
News On AIR | जनवरी 30, 2026 6:08 अपराह्न
बांग्लादेश में चुनाव और जनमत संग्रह से पहले अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा परामर्श जारी किया