बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में नौ और मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार खसरे के पुष्ट मामलों और खसरे से संबंधित लक्षणों से मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 424 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई मौतों में से तीन खसरे के पुष्ट मामले थे, जबकि छह बच्चों की मौत खसरे जैसे लक्षणों के साथ हुई। तीनों पुष्ट मौतें ढाका डिवीजन से दर्ज की गई हैं।
News On AIR | मई 12, 2026 9:47 अपराह्न
बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ा, पिछले 24 घंटे में नौ मौतें