बांग्लादेश में आज कड़ी सुरक्षा के बीच 13वे राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और साथ ही जनमत संग्रह के लिए मतदान जारी है। मतदान आज सुबह 07:30 से शुरू हुआ और बिना किसी अवकाश के शाम 04:30 तक जारी रहेगा। यह मतदान 299 निर्वाचन क्षेत्रों के 42 हजार 779 मतदान केंद्रों पर हो रहा है। शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण वहां मतदान स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 12 करोड़ 77 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं।
नई सरकार के चुनाव के साथ-साथ, मतदाता प्रस्तावित “जुलाई चार्टर” के तहत प्रमुख संवैधानिक और संस्थागत सुधारों पर भी फैसला कर रहे हैं।
चुनाव के मद्देनजर, लगभग नौ लाख 58 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और 90% से अधिक मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। हमारे संवाददाता के अनुसार, पिछली सरकार को हटाने वाले जनआंदोलन के लगभग 18 महीने बाद हो रहा यह चुनाव बांग्लादेश के लोकतांत्रिक भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा