दिसम्बर 27, 2025 6:55 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में एनसीपी की महिला नेताओं के एक गुट ने , जमात-ए-इस्लामी के साथ चुनावी गठबंधन की खबरों का विरोध किया

बांग्लादेश में, नेशनल सिटिजन पार्टी की महिला नेताओं के एक गुट ने अगले वर्ष 12 फरवरी को प्रस्तावित 13वें जातीय संसद चुनावों से पहले, बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के साथ चुनावी गठबंधन की खबरों  है।

 एनसीपी के कुछ नेताओं के अलावा मीडिया की ख़बरों में कहा गया था कि विद्यार्थियों और जुलाई विद्रोह से जुड़े युवाओं की बनाई पार्टी एन सीपी जमात के साथ गठबंधन पर विचार कर रही है। बांग्लादेश के अख़बार न्यू एज के अनुसार, प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना है कि ऐसा कोई भी गठबंधन 1971 के मुक्ति-संग्राम और जुलाई के लोकतांत्रिक विद्रोह की भावना के विपरीत होगा। कई महिला नेताओं ने कहा है कि जमात के साथ गठबंधन से राजनीति में महिलाओं का प्रवेश और कठिन हो जाएगा।

प्रदर्शनकारी नेताओं का आरोप है कि जमात और उसकी छात्र शाखाबांटने की राजनीति कर रही है और महिला सदस्यों को ऑनलाइन परेशान किया जा रहा है।

इस बीच, राजनीतिक विश्लेषकों ने चुनाव प्रचार में जमात द्वारा  धार्मिक भावनाओं के इस्तेमाल पर चिंता जताई है। उन्‍होंने चेतावनी दी है कि इससे लोकतांत्रिक मानदंडों को नुकसान पहुंचेगा और सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ सकता है। उधर,जमात के नेताओं ने चुनाव के लिए धर्म का इस्तेमाल से इनकार किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला