बांग्लादेश में बढ़ते ऊर्जा संकट के कारण बिजली और ईंधन की बचत के लिए सरकार ने आज से सभी सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके तहत ईद-उल-फितर की छुट्टियां पहले ही दे दी गईं हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर के विश्वविद्यालयों को निर्धारित समय से पहले ही ईद की छुट्टियां देने को कहा है। इसका उद्देश्य परिसरों में बिजली की खपत को कम करना है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में व्यवधान के बाद बांग्लादेश ईंधन और गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती अनिश्चितता का सामना कर रहा है। देश अपनी ऊर्जा जरूरतों का लगभग 95 प्रतिशत आयात पर निर्भर करता है।