मार्च 21, 2026 1:15 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में ईद धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है

बांग्लादेश में भी ईद धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस दौरान नमाज़, दान और सामुदायिक सभाएं आयोजित की गई।

देशभर की मस्जिदों और खुले मैदानों में लोगों ने नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी। पश्चिम एशिया युद्ध सहित विश्व में चल रहे संघर्षों से प्रभावित दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए विशेष नमाज़ अदा की गईं।

ढाका के राष्ट्रीय ईदगाह में आय़ोजित विशेष नमाज़ में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने एक साथ नमाज़ अदा की। तीन दशकों से अधिक समय में ऐसा पहली बार हुआ।

प्रमुख नमाज़ स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बादल छाए रहने और बारिश की आशंका के बावजूद, राजधानी में मुख्य नमाज बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।