फ़रवरी 5, 2026 5:30 अपराह्न

printer

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के कार्यकाल में राजनीतिक आधार पर हज़ारों लोगों को किया गया गिरफ्तार: रिपोर्ट

अमरीका के न्यूयॉर्क स्थित ह्यूमन राइट्स वॉच – एचआरडब्‍ल्‍यू की 2026 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्‍लादेश में अंतरिम सरकार के कार्यकाल में राजनीतिक आधार पर हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई को बिना मुकदमे के हिरासत में रखा गया है और उन्‍हें नियमित जमानत देने से मना कर दिया गया है।

    एच.आर.डब्‍ल्‍यू ने कहा है कि अवामी लीग के सैकड़ों नेता, सदस्य और समर्थक हत्या के संदिग्धों के रूप में हिरासत में रखे गए हैं। इनमें अभिनेता, वकील, गायक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हैं। कई लोगों को बिना मुकदमे के लंबे समय तक हिरासत में रखा जा रहा है।

    रिपोर्ट में अवामी लीग समर्थकों और छात्र प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद “ऑपरेशन डेविल हंट” नामक अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई का उल्‍लेख किया गया है। इस अभियान के नतीजे में कम से कम आठ हजार छह सौ गिरफ्तारियां हुईं। आशंका है कि अतिरिक्त बंदियों को विशेष शक्ति अधिनियम और आतंकरोधी अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया हो।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला