जनवरी 14, 2026 4:12 अपराह्न

printer

बांग्‍लादेश: पूर्व सूचना सलाहकार ने की अंतरिम सरकार की आलोचना

बांग्‍लादेश में पूर्व सूचना और प्रसारण सलाहकार और मुहम्मद यूनुस के करीबी सहयोगी महफूज आलम ने अंतरिम सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार पुरानी व्यवस्था पर निर्भर रहकर एक नई राजनीतिक व्यवस्था स्थापित करने में विफल रही है।

कल शाम ढाका विश्वविद्यालय में राज्य पुनर्निर्माण और जनमत संग्रह की प्रासंगिकता शीर्षक पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि जब तक वही लोग सत्ता में बने रहेंगे, सार्थक सुधार असंभव है। उन्होंने कहा कि पुरानी व्यवस्था के लोगों को सत्ता में रखकर नई व्यवस्था का निर्माण नहीं किया जा सकता।

उन्होंने सरकार पर मजब़ूत वर्गों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। श्री महफूज ने कहा कि उन्होंने नेशनल सिटीजन पार्टी से संबंध खत्‍म कर लिए हैं।