बांग्लादेश इस साल दिसंबर तक भारत की सरकारी स्वामित्व वाली नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड -एनआरएल से 14.62 अरब टका की कीमत से 1 लाख 80 हजार टन डीजल का आयात करेगा।
बांग्लादेश के वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद की अध्यक्षता में आयोजित सरकारी खरीद सलाहकार समिति की बैठक में इस निर्णय का अनुमोदन किया गया।
इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और खनिज संसाधन सलाहकार मोहम्मद फौज़ुल कबीर खान ने बताया कि पिछले सरकार के कार्यकाल में हुए 15 वर्ष की दीर्घ अवधि के समझौते के तहत यह आयात किया जा रहा है।
एनआरएल की रिफाइनरी असम में स्थित है। बांग्लादेश-भारत मैत्री पाइपलाइन के माध्यम से बांग्लादेश को आपूर्ति किए जाने से पहले डीजल को सिलीगुड़ी ले जाया जाता है। यह पाइपलाइन दिसंबर 2022 से शुरू हुई थी।