बांग्लादेश बैंक के नए प्रमुख के रूप में व्यापारी मोहम्मद मुस्तकुर रहमान की नियुक्ति और सेंट्रल बैंक के गवर्नर एहसान हबीब मंसूर की अचानक बर्खास्तगी के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक और आर्थिक विवाद छिड़ गया है। एक गैर लाभकारी संगठन, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश (टीआईबी) ने नए गवर्नर की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर प्रश्न उठाया है। संगठन ने बैंकिंग क्षेत्र में वित्तीय स्थिरता और सुशासन सुनिश्चित करने की उनकी योग्यता को लेकर संदेह व्यक्त किया और हितों के संभावित टकराव के प्रति आगाह किया है। मंसूर का कार्यकाल घटते विदेशी मुद्रा भंडार, मुद्रा अस्थिरता और आयात के बढ़ते दबाव जैसी आर्थिक कठिनाइयों के दौर से गुजर रहा था।
News On AIR | फ़रवरी 27, 2026 11:52 पूर्वाह्न
बांग्लादेश: टीआईबी ने नए गवर्नर की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर उठाया सवाल