बांग्लादेश में आम चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के सभी सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के जवान सीमाओं पर निगरानी रख रहे हैं। जलपाईगुड़ी जिले के फुलबारी और अन्य स्थानों पर आव्रजन चौकियों के माध्यम से दोनों देशों के बीच सामान्य व्यापार रोक दिया गया है। कूचबिहार के चंद्रबंधा स्थित अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र कल बंद रहा।
News On AIR | फ़रवरी 12, 2026 2:04 अपराह्न
बांग्लादेश चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी