बांग्लादेश की तीनों सेना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से आज सुबह बांग्लादेश सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की।
थल सेनाध्यक्ष जनरल वाकर-उज़-ज़मान, नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नज़मुल हसन और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने प्रधानमंत्री के कैबिनेट डिवीजन कार्यालय में भेंट की।
तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने संसदीय चुनाव में जीत हासिल कर सरकार बनाई है। नए मंत्रिमंडल ने 17 फरवरी को शपथ ग्रहण ली थी।