दिसम्बर 27, 2025 8:18 अपराह्न

printer

बांग्लादेश के केरानीगंज में मदरसे में विस्फोट, महिला और दो बच्चों समेत चार घायल

बांग्लादेश के केरानीगंज में आज दोपहर एक मदरसे में विस्फोट से एक महिला और दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। विस्फोट से मस्जिद की छत और बीम में दरारें पड़ गईं और पास के भवन को भी आंशिक रूप से नुक़सान पहुंचा।

हमले के बाद पुलिस के तलाशी अभियान में भारी मात्रा में बम बनाने की लगभग ढाई सौ किलोग्राम सामग्री बरामद की गई। इस सिलसिले में दो महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश के कारण मदरसा बंद था, जिससे जान-माल का कम नुकसान हुआ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला