जनवरी 12, 2026 8:06 अपराह्न

printer

बांग्लादेश के अनुभवी गायक और अवामी लीग के नेता  प्रोलय चाकी का हिरासत में निधन

बांग्लादेश के अनुभवी गायक और अवामी लीग के नेता  प्रोलय चाकी का हिरासत में निधन हो गया। उनके परिजनों ने हिरासत में उन्‍हें चिकित्सा देखभाल से वंचित किए जाने का आरोप लगाया है। 1980 के दशक के लोकप्रिय गायक प्रोलय चाकी अपने भाई मोलोय चाकी के साथ बांग्लादेश टेलीविजन पर नियमित रूप से प्रस्तुति देते थे। वे पाबना जिला अवामी लीग के सांस्कृतिक मामलों के सचिव भी रहे। उन्हें पिछले साल 16 दिसंबर को पाबना स्थित उनके आवास से भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान हुए एक कथित हमले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जेल भेज दिया गया था।