बांग्लादेश की 13वीं जातीय संसद का पहला सत्र ढाका के जातीय संसद भवन में आज शुरू होगा। यह सत्र नवनिर्वाचित सदन की विधाई गतिविधियों की शुरूआत को दर्शाता है। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। राष्ट्रपति प्रारंभिक बैठक में पारंपरिक संबोधन भी देंगे। उद्घाटन सत्र के पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी की संसदीय पार्टी ने बुधवार को एक बैठक की। इस बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लेने संबंधी प्रधानमंत्री और सदन के नेता तारिक रहमान को अधिकृत किया गया। सदन की पहली बैठक के दौरान दो पदों के उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। नई संसद में मुख्य विपक्ष बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी पार्टी के प्रमुख शफीकुर रहमान विपक्ष के नेता होंगे। 12 फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद 13वीं जातीय संसद गठित की गई है। इस चुनाव में बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सदन में बहुमत हासिल किया।
News On AIR | मार्च 12, 2026 9:07 पूर्वाह्न
बांग्लादेश की 13वीं जातीय संसद का पहला सत्र ढाका के जातीय संसद भवन में आज होगा शुरू