बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार के विरूद्ध पश्चिम बंगाल में रोष बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में भारतीय सनातन समाज के बैनर तले विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों ने आक्रोश मार्च निकाला।
मौके पर सनातन समाज के शिव शंकर सिंह ने केन्द्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया।