दिसम्बर 30, 2025 8:17 पूर्वाह्न

printer

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्‍यक्ष खालिदा जिया का आज सुबह ढाका के एक अस्‍पताल में निधन

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी- बीएनपी की अध्‍यक्ष खालिदा जिया का आज सुबह ढाका के एक अस्‍पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बीएनपी ने ये जानकारी दी। बीएनपी के मीडिया कक्ष ने बताया कि एक निजी अस्‍पताल में उपचार के दौरान खालिदा जिया का निधन हुआ। खालिदा जिया बांग्‍लादेश की दो बार प्रधानमंत्री रहीं। वे दशकों तक बांग्‍लादेश की राजनीति की अत्‍यधिक प्रभावशाली हस्तियों में से एक थी। उन्‍होंने कई वर्षों तक बीएनपी की अध्‍यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं।