मार्च 28, 2025 12:12 अपराह्न

printer

बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्‍य सलाहकार मोहम्‍मद यूनुस ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ की द्विपक्षीय बातचीत

बांग्‍लादेश अंतरिम सरकार के मुख्‍य सलाहकार मोहम्‍मद यूनुस ने आज सुबह बीजिंग में चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। बैठक के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की गई। मोहम्‍मद यूनुस 26 मार्च को चार दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे थे।

मोहम्‍मद यूनुस चीन में उद्योग जगत के प्रमुखों के साथ निवेश संवाद में भाग लेंगे। उनका तीन गोलमेज वार्ता करने का भी कार्यक्रम है। मोहम्‍मद यूनुस चीन की कई कम्‍पनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी करेंगे।