प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलनिस्ट पार्टी(बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान से बात कर चुनावों में शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपना समर्थन व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो घनिष्ठ पड़ोसी देशों के रूप में उन्होंने दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।
News On AIR | फ़रवरी 14, 2026 2:10 अपराह्न
बांग्लादेश आम चुनावों में बीएनपी को दो-तिहाई बहुमत; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी