जुलाई 13, 2025 8:12 अपराह्न

printer

बांग्‍लादेश: अंतरिम सरकार ने थल सेना, नौ सेना और वायु सेना के अधिकारियों की न्‍यायिक शक्तियां और 8 दिन के लिए बढ़ाई

बांग्‍लादेश में अंतरिम सरकार ने थल सेना, नौ सेना और वायु सेना के अधिकारियों की न्‍यायिक शक्तियां और साठ दिन के लिए बढ़ा दी है। लोक प्रशासन मंत्रालय की आज जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। यह अधिसूचना कल से प्रभावी होगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि बांग्‍लादेश सशस्‍त्र बलों में कैप्‍टन और इससे ऊपर की श्रेणी के अधिकारियों को देशभर में विशेष कार्यकारी मजिस्‍ट्रेट की शक्तियां दी गई हैं। इसके अलावा तटरक्षक बल और बॉर्डर गार्ड बांग्‍लादेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सैन्‍य अधिकारियों को भी ये शक्तियां मिलेंगी।

यूनाइटेड न्‍यूज ऑफ बांग्‍लादेश के अनुसार अंतरिम सरकार ने शुरूआत में पिछले साल साठ दिन के लिए सैन्‍य अधिकारियों को न्‍यायिक शक्तियां प्रदान की थीं। इसके बाद इन्‍हें इस वर्ष 12 जनवरी और 13 मार्च तथा 13 मई को बढ़ाया गया था।