जुलाई 19, 2025 10:55 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेशी अधिकारियों ने 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

बांग्लादेशी अधिकारियों ने हाल ही में मोंगला के पास 34 भारतीय मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही, बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ यह मामला उठाकर तत्काल कांसुलर पहुँच की माँग की। सूत्रों ने बताया कि सभी मछुआरों और उनकी नौकाओं की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए इस मामले पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला