मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 19, 2024 4:26 अपराह्न

printer

बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से छह कांवरियों की मौत

बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह मोड़ के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से छह कांवरियों की मौत हो गयी। वहीं, इस हादसे में बारह लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं और एक पुरूष शामिल हैं।

 

ये कावंरिये सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर ज्येष्ठ गौड़नाथ मंदिर जा रहे थे। घायलों को भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, देर रात हुयी इस घटना से आक्रोशित लोगों ने डायल एक सौ बारह के पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।

 

वहीं, एक एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव की घटना में एक दारोगा भी घायल हो गये। स्थिति अभी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला