अक्टूबर 22, 2025 5:46 अपराह्न

printer

बहरीन में एशियाई खेलों में पुरुषों की कबड्डी स्पर्धा में भारत ने बहरीन को 84-40 से हराया

 

बहरीन में एशियाई युवा खेलों में पुरुषों की कबड्डी स्‍पर्धा में भारत ने आज बहरीन को 84-40 से हराया। इसी स्‍पर्धा में कल भारत का सामना थाइलैंड से होगा। वहीं, महिला वर्ग में कल पदक के लिए भारत का सामना ईरान से होगा।

कुश्‍ती की प्राचीन शैली कुराश में महिला वर्ग में कनिष्‍का बिधूड़ी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। भारत की खुशी ने भी 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्‍य पदक जीता। वहीं पुरुषों के 83 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद ने कांस्‍य पदक जीता है। भारत अब तक एक रजत और दो कांस्‍य पदक के साथ तालिका में छठे स्‍थान पर है। उज्‍बेकिस्‍तान पांच स्‍वर्ण और एक रजत पदक के साथ पहले तथा इंडोनेशिया एक स्‍वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे स्‍थान पर है।