सितम्बर 30, 2024 8:43 अपराह्न

printer

बहराइच के मैकू पुरवा गांव में आज आदमखोर तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने अपने पिंजरे में कैद कर लिया

बहराइच के मैकू पुरवा गांव में आज सुबह आदमखोर तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने अपने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद जिला प्रशासन वन विभाग और ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाव के ककरहा वन रेंज अंतर्गत नौबना जंगल के किनारे मौकू पुरवां गांव है। यहां पर जंगल के रास्ते बीते दिनों एक आदमखोर तेंदुआ आ गया था। कल दोपहर को खेत में काम करते हुए ग्रामीणों पर तेंदुऐ ने हमला भी किया था इससे गांव के लोग दहशतमें थे। तेंदुऐ की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इलाके में कैंप कर तेंदुए के लिए जाल फैलाया। जिसके बाद तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला