जून 29, 2025 9:17 पूर्वाह्न

printer

बहनों के विकास के मामले में कोई कसर बाकी रखने वाली नहीं है प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार बहनों के विकास के मामले में कोई कसर बाकी रखने वाली नहीं है। उन्होंने कल निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित लोक माता देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बहन बेटियों का सम्मान होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से लाडली बहनों को 1500 रुपए दिए जाएंगे और 2028 तक 3000 रुपए लाडली बहनों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेडीमेड गारमेंट में काम करने आने वाली बहनों को प्रदेश सरकार 5000 रुपए महीना देगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान पर तेजी से काम किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी किया। समारोह को केंद्रीय सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक ने भी संबोधित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला