मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 18, 2024 8:48 अपराह्न

printer

बहनों के अशीर्वाद से मध्य प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के अशीर्वाद से मध्य प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। मुख्यमंत्री आज उज्जैन के रघुनन्दन गार्डन पंवासासुमन गार्डन एवं शिवांजली गार्डन में आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

 

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बहनों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। दुनिया भारत देश एवं भारतीय संस्कृति की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का समाज के साथ सरोकार होना चाहिये। सरकार को समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिये।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार के पहले ही सरकार ने प्रदेश की एक करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में रक्षाबंधन शगुन के रूप में 250 रुपये की राशि जमा कराई है। मुख्यमंत्री कई अन्य जगहों पर आयोजित रक्षा बंधन के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला