अप्रैल 19, 2024 9:30 अपराह्न

printer

बस्तर संसदीय क्षेत्र के कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ

छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र के कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। वहीं, बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में भी सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए, जबकि बहत्तर मतदान केन्द्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।  

बस्तर संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर आज लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी गई। युवा, महिला और बुजुर्ग मतदाताओं ने गर्मी की परवाह किए बिना वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंचे।

इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने कोंटा विधानसभा क्षेत्र के नागारास मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं, भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कलचा गांव में मतदान किया। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जगदलपुर के शांति नगर वार्ड में और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कोंटा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। इसी तरह, कोंडागांव से भाजपा विधायक लता उसेंडी, कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहन मरकाम और जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला