जून 7, 2024 8:23 अपराह्न | Chhattisgarh news

printer

बस्तर संभाग में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 जवान घायल

बस्तर संभाग में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए हैं। वहीं, 05 माओवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित गोबेल के जंगलों में हुई है। इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और जगदलपुर की डीआरजी टीम और आईटीबीपी के जवान शामिल थे।