मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2024 8:28 अपराह्न

printer

बस्तर में ‘‘एक पेड़ देवी-देवताओं के नाम‘‘ थीम पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

छत्तीसगढ़ के बस्तर में ‘‘एक पेड़ देवी-देवताओं के नाम‘‘ थीम पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत बस्तर दशहरा रथ निर्माण के लिए काटे गए पेड़ों की भरपाई करने के लिए दो सौ इंक्यावन पौधे लगाए गए। इनमें से प्रत्येक पौधा देवी-देवताओं को समर्पित किया गया। यह अभियान बस्तर दशहरा की समृद्ध परंपराओं का सम्मान करने के साथ ही पर्यावरण की संरक्षण के प्रति स्थानीय समुदाय की प्रतिबद्धता को भी परीलक्षित करता है।

इस अवसर पर बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप के साथ ही अन्य प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।