मई 21, 2024 8:27 अपराह्न

printer

बस्तर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 मोटरसाइकिल बरामद

बस्तर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसायकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की बीस मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिसकी कीमत लगभग पंद्रह लाख रूपये बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों को माओवादी क्षेत्र और अन्य राज्यों में खपाता था।

पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने जगदलपुर शहर के आसपास संजय मार्केट, डिमरापाल अस्पताल, कोड़ेनार, बोधघाट और बीजापुर, भैरमगढ़ तथा दंतेवाड़ा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की थी। वहीं, इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला