फ़रवरी 10, 2026 3:38 अपराह्न

printer

बस्तर पांडुम उत्सव ने समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और आदिवासी विरासत को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आयोजित बस्तर पांडुम उत्सव ने बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और आदिवासी विरासत को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि पहले जब बस्तर का नाम लिया जाता था तो माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी। लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। आज बस्तर विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है।

श्री मोदी ने कहा कि ऐसे आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्सव से जुड़े सभी लोगों को बधाई  दी।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाला समय इस क्षेत्र के लिए शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण होगा। छत्‍तीगढ़ में बस्तर पांडुम उत्सव 7 से 9 फरवरी तक आयोजित किया गया था।