बस्तर के 7 हजार से अधिक देवगुड़ी-मातागुड़ी और 3 हजार से ज्यादा वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों के आसपास वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नीम, आम, जामून, करजी, अमलताश जैसे फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। बस्तर के सात जिलों में 5 लाख से ज्यादा पौधे रोपने के लिए बस्तर कमिश्नर ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है। वृक्षारोपण की इस मुहिम में जनजाति समुदायों को भी भागीदार बनाया जाएगा। कमिश्नर ने वन विभाग के सहयोग से पन्द्रह जुलाई तक पौधारोपण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही कलेक्टरों को वृक्षारोपण अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
Site Admin | जून 23, 2024 7:53 अपराह्न
बस्तर के 7 हजार से अधिक देवगुड़ी-मातागुड़ी और 3 हजार से ज्यादा वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों के आसपास वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा