छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा आज बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम से शुरू हो गई है। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान सोनाखान में कांग्रेस नेताओं ने शहीद वीर नारायण सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण किया।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यह पदयात्रा निकाली जा रही है। करीब एक सौ पच्चीस किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन दो अक्टूबर को रायपुर में होगा।