जून 23, 2024 7:54 अपराह्न

printer

बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी एसडीएम और एसडीओपी को सूचना तंत्र मजबूत करने और पुलिस की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में समय-समय पर शांति समिति की बैठक कराने और धार्मिक स्थलों पर निगरानी रखने को भी कहा। कलेक्टर ने रैली और धरना-प्रदर्शन करने के लिए अनुमति लेने से पहले शपथ पत्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही तहसीलदार और थानेदार को गांवों के विवादित प्रकरण के तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला