दिसम्बर 13, 2025 6:31 अपराह्न

printer

बलूच राष्‍ट्रीय आंदोलन ने नीदरलैंड के शहर हेग में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

बलूच राष्‍ट्रीय आंदोलन- बीएनएम ने नीदरलैंड के शहर हेग में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पाकिस्‍तानी अधिकारियों द्वारा बलूचिस्‍तान में मानवाधिकार उल्‍लंघन की कई घटनाओं को दर्शाता है। यह प्रदर्शन अंतर्राष्‍ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर किया गया। प्रदर्शनकारी बलूचिस्‍तान में लोगों के जबरन गायब किए जाने, न्‍यायेतर हत्‍याएं होने और बुनियादी मानवाधिकारों की व्‍यापक उल्‍लंघनों सहित बलूचिस्‍तान में जारी पाकिस्‍तान की दमनकारी नीति की ओर ध्‍यान खींचने वाले बैनर और तख्‍ती लिए नजर आए। वक्‍ताओं ने चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि बलूचिस्‍तान में दमन सिर्फ पुरूषों तक ही सीमित नही है बल्कि महिलाएं भी पाकिस्‍तानी सुरक्षा बलों द्वारा सताई जा रही हैं। मानवाधिकार दिवस के वैश्‍विक एजेंड में बलूचिस्‍तान की अनदेखी पर जोर देते हुए वक्‍ताओं ने कहा कि ड्रोन हमलों, गांवों पर छापेमारी और सैन्‍य कार्रवाई ने लोगों को निराश कर दिया है और लोग आत्‍महत्‍या करने पर मजबूर हो रहे हैं। इन गंभीर उल्‍लंघनों के बावजूद संयुक्‍त राष्‍ट्र खामोश है और इसका रवैया निराशाजनक है।