बलूच छात्र संगठन- बीएसओ आजाद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां का बलूच महिलाओं को जबरन गायब करना, बलूच नरसंहार का सबसे भयावह रूप है। एक बयान में संगठन के प्रवक्ता ने दावा किया कि बलूच महिलाओं को जबरन गायब किया जा रहा है। दावा किया गया कि आतंकरोधी अभियानों के अंतर्गत पाकिस्तानी सैन्य संस्थानों द्वारा नागरिक क्षेत्रों में ड्रोन से हमला किया जाता है। यह कथित कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन हैं और वैश्विक मानवाधिकार निकायों पर इन अत्याचारों पर चुप रहने का आरोप लगाया गया है। संगठन ने कहा कि कथित दुर्व्यवहार चरम पर पहुंच गया है और इस पर तत्काल अंतरराष्ट्रीय ध्यान की आवश्यकता है।
Site Admin | दिसम्बर 26, 2025 7:02 अपराह्न
बलूच महिलाओं को जबरन गायब करना नरसंहार का भयावह रूप: बीएसओ आज़ाद