बलूचिस्तान में बलूच राष्ट्रीय आंदोलन- बी.एन.एम के मानवाधिकार विभाग, पांक ने कल क्वेटा में गुमशुदगी के तीन मामलों की रिपोर्ट दी है। पांक ने बताया कि बलूचिस्तान की नेशनल पार्टी से जुड़े एक राजनीतिक कार्यकर्ता, एक छात्र और उसका भाई को सुरक्षा बलों द्वारा मार दिया गया है। बीएनएम ने इसकी जांच की मांग की है। यह बलूचिस्तान के लिए अब तक एक अनसुलझा मामला बना हुआ है।
सबूतों और व्यापक रिपोर्टों के बावजूद परिवार वालों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वर्षों के विरोध प्रदर्शनों, धरनों और रैलियों के बावजूद, लापता बलूच लोगों की परेशानियों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने खुलासा किया है कि गुमशुदगी, अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों के मामलों के बहाने वहां का राजनीतिक समुदाय जनता में विद्वेष की भावना को बढा़ रहे हैं।