बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना ने एक बलोच छात्र की हत्या कर दी। 22 वर्षीय जुनैद अहमद की हत्या की निंदा करते हुए, बलोच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार विभाग-पांक ने कहा कि अहमद का शव कल प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पूर्वी बाईपास पर मिला था। उन्हें 23 जनवरी को पाकिस्तान के आतंकरोधी विभाग द्वारा क्वेटा के बाल अस्पताल से जबरन गायब किया गया था।
कल, मानवाधिकार समूह बलोच यकजेहती समिति ने प्रांत भर में तीन बलोच छात्रों की गैर-कानूनी हत्याओं को उजागर किया। समिति के अनुसार, जांगियान बलोच का क्षत-विक्षत शव पंजगुर जिले के शापतन इलाके में फेंक दिया गया था।