मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 21, 2025 2:24 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान में पाँच बलूच नागरिकों की हत्या

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में पाँच बलूच नागरिकों की हत्या कर दी है। बलूच यकजेहती समिति ने बताया कि पंजगुर के निवासी उस्ताद अल्लाह दाद का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को मिला। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन की मानवाधिकार शाखा, पांक ने अल्लाह दाद की हत्या की निंदा की है। संगठन ने कहा कि यह घटना सरकार प्रायोजित हिंसा, व्यवस्थित नरसंहार और बलूचिस्तान में अपराधियों को मिल रहे बढावे को दर्शाती है।

दोनों संगठनों ने पाकिस्तान सरकार से इन बर्बर हत्‍याओं को तुरंत रोकने और दोषियों पर कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी बलूच लोगों को न्याय दिलाने का आग्रह किया।