मई 8, 2025 1:30 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों में 14 पाकिस्तानी सेना कर्मियों की मौत

बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलो में 14 पाकिस्तानी सेना के कर्मियों की मौत हो गई है। यह इस क्षेत्र में बढ़ते उग्रवाद को दर्शाता है। पहली घटना में, एक रिमोट-कंट्रोल्ड ने माच के शोरखांड क्षेत्र में एक सैन्य काफिले को लक्षित किया।

 

 

शक्तिशाली विस्फोट में 12 सैनिकों की मौत हो गई, जिसमें दो स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर भी शामिल हैं। दूसरी घटना उसी दिन केलाग तिग्रान क्षेत्र के खेक जिले में हुई, जहां फिर से इसी तरह का हमला हुआ।

 

 

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है। ये ताजा हमले बलूचिस्तान में स्थायी और गहरे संघर्ष को उजागर करते हैं, जहां अलगाववादी समूह लंबे समय से पाकिस्तान के राज्य पर अलगाव, आर्थिक शोषण और मानवाधिकारों के उल्लंघनों का आरोप लगाते आ रहे हैं।