नवम्बर 7, 2025 6:48 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान में तीन युवाओं की अवैध हिरासत पर मानवाधिकार संगठनों की निंदा

 

कई मानवाधिकार संगठनों ने बलूचिस्‍तान में पाकिस्‍तानी बलों द्वारा तीन युवाओं को अवैध तरीके से हिरासत में लिए जाने की निंदा की है। इन संगठनों ने कहा है कि लोगों के गायब होने के बढ़ते मामलों के बीच बलूचिस्‍तान में पाकिस्‍तानी बलों द्वारा उत्पीड़न का चक्र जारी है।

 

    बलूच राष्ट्रीय आंदोलन- बीएनएम के मानवाधिकार विभाग, पांक ने कहा है कि दो अन्‍य लोगों के साथ नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के उप-आयोजक सलमान बलूच को प्रांतीय राजधानी क्‍वेटा के बोलन प्‍लाज़ा में कल गैर-कानूनी छापेमारी के दौरान जबरन गायब कर दिया गया।

 

बलूचिस्‍तान में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अवैध तरीके से हिरासत में लिए जाने के मामलों में वृद्धि हुई है। मानवाधिकार संगठनों ने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से लोगों को जबरन गायब किए जाने सहित बलूचिस्‍तान में जारी मानवाधिकारों की अवमानना को लेकर पाकिस्‍तान पर दबाव बनाने का आग्रह किया है।

 

    इस घटना की निंदा करते हुए बलूच महिला फोरम – बीडब्‍ल्‍यूएफ ने सलमान बलूच और क्वेटा के उनके साथियों की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत को बलूचिस्तान में लोकतांत्रिक राजनीतिक सक्रियता को रोकने की पाकिस्तान की रणनीति का विस्तार बताया। बीडब्‍ल्‍यूएफ ने नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ एकजुटता दिखाई है और अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से बलूचिस्‍तान में लोकतांत्रिक राजनीतिक सक्रियता पर हो रही प्रत्यक्ष बर्बरता का जायजा लेने का आह्वान किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला