बलूचिस्तान के लासबेला जिले में हुब चौकी से 13 जनवरी को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर अगवा की गई फातिमा मुहम्मद कासिम के परिवार ने उनकी तत्काल रिहाई की अपील की है। परिजनों ने बताया कि उन्हें देर रात छापेमारी के दौरान अकरम कॉलोनी स्थित उनके घर से ले जाया गया था और अब कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल रही हैं। अगवा महिला के भाई ने कहा कि उनका परिवार निर्दोष है और यदि कोई आरोप है तो, अदालत में पेश किया जाए।
बलूच महिला मंच ने अपहरण की निंदा करते हुए कहा कि यह बलूच महिलाओं के जबरन गायब होने के बढ़ते मामलों को दर्शाता है। साल 2025 में कम से कम 12 महिलाओं के अपहरण के मामले सामने आए थे। जिनमें से एक महिला की मौत हो गई थी और पांच महिलाओं की सदमे के बाद रिहाई हुई थी। छह महिलाएं अब भी लापता बताई जा रही हैं।