जनवरी 12, 2026 5:47 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान में एक 14 साल के लडके- राही अस्‍सा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई

बलूचिस्तान में एक 14 साल के लडके- राही अस्‍सा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बीच, अलग-अलग घटनाओं में बलूच के छह व्‍यक्ति लापता हैं। बलूच यकजेहती कमेटी- बी.वाई.सी के अनुसार यह घटना केच के होशाप में हुई।

    बी.वाई.सी ने बताया कि राही एक छात्र था और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत बच्चों को हिंसा से विशेष सुरक्षा का अधिकार है। यह हत्या मौलिक मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।

    वहीं, बलूचिस्तान राष्ट्रीय आंदोलन पांक की मानवाधिकार शाखा ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर जिवानी से छह बलूच पुरुषों के जबरन लापता होने की निंदा की है।