अगस्त 11, 2025 4:32 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान ने आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

बलूचिस्तान ने आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। ये एक वार्षिक परंपरा है जिसे जारी रखते हुए बलूच मानवाधिकार समूहों द्वारा इस क्षेत्र पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे को चुनौती देता है। स्वतंत्रता के लिए बलूच संघर्ष की ऐतिहासिक शुरुआत 1947 में हुई थी जब कलात रियासत ने ब्रिटिश भारत के विभाजन के बाद स्वतंत्रता की एक अल्पकालिक घोषणा की थी। हालाँकि, 1948 में, पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर जबरन कब्ज़ा कर लिया था। प्रमुख बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगाया है कि वह बिना किसी कानूनी आदेश के, इस समारोह के दौरान बलूचिस्तान में तैनात है। आतंकवाद का वैश्विक गॉडफादर बताते हुए, मीर ने आरोप लगाया कि   पाकिस्‍तान चरमपंथियों को पाल रहा है, और आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रहा है तथा युद्ध अपराधियों को पनाह दे रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान परमाणु खतरे का इस्तेमाल दुनिया के खिलाफ ब्लैकमेल के रूप में कर रहा है।

    इस बीच, स्वतंत्रता दिवस समारोह को दबाने के पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में पंद्रह दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला