फ़रवरी 27, 2026 10:14 पूर्वाह्न

printer

बलूचिस्तान के मकसीन नदी इलाके में पाकिस्तानी सेना ने दो नागरिकों की हत्या की: बलूच यकजेहती कमेटी

बलूचिस्तान की प्रमुख मानवाधिकार संस्था, बलूच यकजेहती कमेटी ने कहा कि बलूचिस्तान के मकसीन नदी इलाके में पाकिस्तानी सेना ने गैर-कानूनी रूप से दो नागरिकों – नसराम बलूच और अवैस बलूच की हत्या कर दी है। मानवाधिकार संस्था ने बताया कि नसराम बलूच को डेढ़ वर्ष पहले जबरन गायब किया गया था और उसे यातना देकर मारा गया। वहीं 23 फरवरी को छात्र अवैस बलूच को पंजगुर में उसके घर से जबरन उठाया गया और अगले दिन उसका शव सिविल अस्पताल में फेंक दिया गया।