जुलाई 8, 2024 8:26 अपराह्न

printer

बलरामपुरः धान खरीदी केंद्र में 77 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

बलरामपुर जिले के भवरमाल धान खरीदी केंद्र में पिछले खरीफ वर्ष में 77 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद ऑडिट के दौरान मामला उजागर हुआ। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत रामानुजगंज थाने में दर्ज करायी थी, जिस पर पुलिस ने भवरमाल धान खरीदी केंद्र के ग्यारह लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही है।