बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-र्क्वाटर फाइनल में आज लक्ष्य सेन का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा। महिला सिंगल्स में, मालविका बंसोड़ और तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची आमने-सामने होंगी। डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में पुरुष वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, महिला डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला और मिक्सड डबल्स में रोहन कपूर और रुथविका गद्दे अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे।
Site Admin | मार्च 13, 2025 4:53 अपराह्न
बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-र्क्वाटर फाइनल में आज लक्ष्य सेन का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से