अक्टूबर 3, 2024 5:26 अपराह्न

printer

बम्‍बई शेयर बाजार: लगातार चौथे दिन भी जारी रहा गिरावट का रुख

घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली के बीच गिरावट का रुख आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। बाजारों में दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दुनिया के बाजारों में कमजोरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते ऐसा हुआ।

   

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 1 हजार 769 अंकों की गिरावट के साथ 82 हजार 497 अंकों पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 546 अंक लुढ़ककर 25 हजार 250 अंकों पर आ गया। प्रत्‍येक सूचकांक में 2.1  प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।